back to top

अजित पवार गुट ने राकांपा की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट ने पार्टी की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट के पूर्व मंत्री जयंत पाटिल निर्वाचित नहीं बल्कि महाराष्ट्र इकाई के मनोनीत अध्यक्ष थे। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष बुधवार को अयोज्ञता याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान राकांपा के अजित पवार गुट ने यह टिप्पणी की।

पाटिल ने कहा कि वह राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं क्योंकि उन्हें इस पद के लिए चुना गया था और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने उन्हें उस वक्त इस आशय का एक पत्र दिया था जो अब अजित पवार समूह के सदस्य हैं। अजित पवार गुट का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कहा कि राज्य राकांपा अध्यक्ष के रूप में पाटिल का कार्यकाल 2022 में समाप्त हो गया।

पाटिल ने तर्क का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें तीन साल के लिए चुना गया था और उनका कार्यकाल नयी नियुक्ति होने तक जारी रहेगा। सुनवाई के दौरान पाटिल से 90 सवाल पूछे गए। शिरूर से लोकसभा सदस्य अमोल कोल्हे से भी जिरह की गई। राकांपा की स्थापना 1999 में हुई थी और पार्टी को उस वक्त विभाजन का सामना करना पड़ा जब अजित पवार और उनके करीबी आठ अन्य राकांपा विधायकों ने दो जुलाई, 2023 को शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे के सदस्यों को विधानसभा से अयोज्ञ ठहराने का अनुरोध करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिकाएं दायर कीं।उच्चतम न्यायालय ने राकांपा अयोज्ञता मामले में विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के लिए 31 जनवरी की समय सीमा तय की है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...