back to top

अजय कुमार सिंघल बने एनआर के एजीएम

लखनऊ। अजय कुमार सिंघल ने सोमवार को उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले आशुतोष पंत इस पद पर कार्यरत थे । उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व अजय कुमार सिंघल आरईएमसीएल-राइट्स में सीईओ के पद पर कार्यरत थे । अजय कुमार सिंघल वर्ष 1986 इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा बैच के आईआरएसईई अधिकारी हैं। इन्होंने जी बी पंत विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईटी दिल्ली से पावर सिस्टम्स में स्नातकोत्तर किया है। इन्हें रोलिंग स्टॉक डिजाइन, निरीक्षण, उत्पादन और रखरखाव के साथ-साथ बिजली आपूर्ति प्रणालियों के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। इन्होंने चार जोनल रेलवे उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे, आरडीएसओ लखनऊ और चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में कार्य किया है।

विदेश मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति के दौरान 4 वर्ष तक श्री सिंघल ने 2014 से भारतीय दूतावास पेरिस,फ्रांस में उप रेल सलाहकार के रूप में कार्य किया है तथा वे बीईई द्वारा प्रमाणित ऊर्जा प्रबंधक हैं । इन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुएए कई प्रतिष्ठित परियोजनाओं जैसे मुंबई उपनगर के लिए 3 फेज वाले ईएमयू का डिजाइन और विकास, प्रारंभिक चरण के दौरान बीएचईएल द्वारा निर्मित डब्ल्यूएजी-5 इंजनों के अनुकूल निर्मित बोगियों का रखरखाव, मुंबई उपनगरीय प्रणाली और एलएचबी कोचों के बिजली संबंधी रखरखाव और ईएमयू के आवधिक ओवरहॉल के अलावा डब्ल्यूएजी-7 और डब्ल्यूएपी श्रेणी के इंजनों के निर्माण का कार्य किया है।

राष्ट्रीय परियोजना समन्वयक के रूप में यूएनडीपी और भारतीय रेल की ऊर्जा दक्षता पर एक परियोजना को रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस), अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ), आईआरआईईएन और जोनल रेलवे के साथ सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया गया था । इन्होंने उत्तर रेलवे पर मुरादाबाद मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक और मण्डल रेल प्रबंधक और उत्तर मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया है।
इन्हें प्रशिक्षण और अन्य तकनीकी दौरों के लिए एडी ट्रांज स्विट्जरलैंड, सीमेंस जर्मनी के साथ-साथ इनसीड सिंगापुर, आईसीएलआईएफ मलेशिया, आईएसबी हैदराबाद, एनएआईआर वडोदरा और एसडीए बोकोनी बिजनेस स्कूल इटली में प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। श्री सिंघल ने भारतीय रेल पत्रिका में कई लेख लिखे हैं। वह आईआरआईटीएम और उत्?तर रेलवे पर विभिन्न एमडीपी पाठ्यक्रमों के विजिटिंग फैकल्टी अतिथि संकाय भी हैं।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

मध्यप्रदेश के मंडला में ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचला, मौत

मंडला (मध्यप्रदेश) । मध्यप्रदेश के मंडला में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही...

संसदीय समिति ने वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए ड्रोन सर्वेक्षण की सिफारिश की

नयी दिल्ली। एक संसदीय समिति ने शुक्रवार को सिफारिश की कि पर्यावरण मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वन क्षेत्रों की...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...