back to top

एयर इंडिया का बी747 विमान दिल्ली से वुहान के लिए हुआ रवाना

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर वहां के वुहान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एयर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे से दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विमान में राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के पांच चिकित्सक और एक पैरामेडिकल कर्मी सवार हैं।

उन्होंने बताया कि करीब 400 भारतीयों को वापस लाने की संभावना है। विमान के शुक्रवार देर रात एक बजे से दो बजे के बीच लौट आने की संभावना है। विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, विमान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रनवे पर आया और दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी। विमान के उड़ान भरने में देरी हुई क्योंकि कुछ चीजों की मंजूरी लंबित थी। विमान का पहले साढ़े 12 बजे उड़ान भरना निर्धारित था।

विमान के उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि वुहान से भारतीयों को वापस लाने के लिए एक अन्य विशेष उड़ान शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना हो सकती है। शुक्रवार की उड़ान के बारे में प्रवक्ता ने कहा, विमान में आरएमएल के पांच चिकित्सकों की एक टीम, एयर इंडिया का एक पैरामेडिकल कर्मी के साथ ही चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाएं, मास्क, ओवरकोट, डब्बाबंद खाद्य पदार्थ हैं। इसके साथ ही इस विशेष विमान में इंजीनियरों, सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भी मौजूद है।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व कैप्टन अमिताभ सिंह, निदेशक (अभियान), एयर इंडिया द्वारा किया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार की उड़ान में पांच कॉकपिट क्रू सदस्य और 15 केबिन क्रू सदस्य मौजूद हैं। एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को कहा, विमान में कोई सेवा नहीं दी जाएगी। जो भी खाद्य पदार्थ होंगे वह सीट पॉकेट में रखे होंगे। चूंकि कोई सेवा नहीं होगी तो (चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के बीच) कोई संपर्क भी नहीं होगा।

उन्होंने कहा, चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के लिए मास्क का प्रबंध किया गया है। हमने चालक दल के सदस्यों के लिए सुरक्षा कवच का भी प्रबंध किया है। लोहानी ने कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय से कुल पांच चिकित्सक भी जा रहे हैं। विमान (वुहान हवाई अड्डे पर) दो से तीन घंटे तक रहेगा। एअर इंडिया ने ऐसे अभियान लीबिया, इराक, यमन, कुवैत और नेपाल जैसे देशों के लिए भी संचालित किए हैं।

सरकार ने चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 600 भारतीय लोगों से यहां वापस लौटने की इच्छा जानने के लिए संपर्क किया था। चीन का हुबेई प्रांत इस विषाणु से सबसे अधिक प्रभावित है। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 213 हो गई। वहीं कुल 9,692 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5,806 मामले हुबेई प्रांत के हैं और यहां 204 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...