back to top

दो दिन बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 267 अंक चढ़कर 65 हजार पार बंद

मुंबई. वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच इंफोसिस, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में खरीदारी होने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में दो कारोबारी सत्रों के बाद तेजी लौट आई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 267.43 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 65,216.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 387.16 अंक तक उछल गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 83.45 अंक यानी 0.43 प्रतिशत तेजी के साथ 19,393.60 अंक पर बंद हुआ। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि कारोबारी सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई है और बाजार करीब आधा प्रतिशत चढ़ गया। शुरुआती हिचकिचाहट के बाद निफ्टी ने भी रफ्तार पकड़ ली और अंतिम दौर में मुनाफावसूली होने के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस में सर्वाधिक 2.70 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, नेस्ले, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और एक्सिस बैंक में भी तेजी का रुख रहा।

दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट रही।
व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक ने 0.87 प्रतिशत की बढ़त हासिल की जबकि स्मालकैप सूचकांक में 0.71 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज से हाल ही में अलग की गई वित्तीय सेवा फर्म जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो गई।

यह भी पढ़े— उत्तर कोरिया ने दागी क्रूज मिसाइल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने भी शुरू किया सैन्य अभ्यास   

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...