back to top

पत्नी की हत्या करके पश्चाताप की वजह से उसकी कब्र पर सोया पति, फिर आत्महत्या की

खरगोन (मध्यप्रदेश). मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी चौथी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे बिस्तर के नीचे दफना दिया, फिर पश्चाताप में उसकी कब्र पर सो गया और बाद में खुदकुशी कर ली। बड़वाह थाने के प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है, जिसकी शादी 40 वर्षीय रुक्मणी से छह साल पहले हुई थी।

उन्होंने कहा कि यह लक्ष्मण की चौथी और रुक्मणी की तीसरी शादी थी। दंपति के कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने कहा कि लक्ष्मण और रुक्मणी दोनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर झगड़ते रहते थे, शुक्रवार को लक्ष्मण सुलगांव गांव में अपने घर से बाहर आया और पड़ोसियों को बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है। राठौर ने कहा कि जब तक ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचित किया, तब तक लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने रुक्मणी की तलाश की और लक्ष्मण के बिस्तर के नीचे जमीन से एक महिला का हाथ निकला हुआ पाया।

जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर तेज दुर्गंध आ रही थी। राठौर ने कहा कि पुलिस ने शव को बाहर निकाला, माना जा रहा है कि शव को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब भी लंबित है, लेकिन प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि लक्ष्मण ने रुक्मणी की गला घोंटकर हत्या की। राठौर ने कहा कि लक्ष्मण ने हाल के दिनों में घर को बंद कर दिया था और पड़ोसियों से कहा था कि उसकी पत्नी रिश्तेदारों से मिलने गई है। अधिकारी ने बताया कि दुर्गंध की वजह से शिकायतें आने लगीं। उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि अपराधबोध और घबराहट की वजह से लक्ष्मण ने आत्महत्या की।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...