back to top

खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला

कांग्रेस ने पंजाब में अपने नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह प्रतिशोध की कार्वाई तथा विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं, आप का कहना है कि कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्वाई कानून के अनुसार की गई है।

कांग्रेस और आप दोनों विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक हैं।
पंजाब पुलिस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले में कांग्रेस विधायक खैरा को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया। खैरा कांग्रेस के राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।

छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे खरगे से जब खैरा की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी मामले
की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है क्योंकि वह बेंगलुरु से सीधे छत्तीसगढ़ आए हैं। उन्होंने यह भी कहा, मैं इसका ब्योरा लूंगा। लेकिन मामला कुछ भी हो, अगर कोई अन्याय करता है तो वह ज्यादा दिन तक नहीं टिकता है। अगर कोई हमारे साथ अन्याय करेगा, तो हम अन्याय सहने वालों में से नहीं हैं।

खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रमुख सुखपाल सिंह खैरा जी की गिरफ्तारी- सत्ता के दुरुपयोग और प्रतिशोध का एक सबूत है। अन्याय के खिलाफ उनकी बुलंद आवाज को दबाने की इस ओछी साजिश के खिलाफ उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार खड़ा है। हम झुकने को तैयार नहीं हैं, रुकने को तैयार नहीं हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने खैरा की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह बदले की कार्वाई है।

सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर पोस्ट किया, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा जी की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बदले की राजनीति का प्रमाण है। आम आदमी पार्टी की सरकार का यह कदम विपक्ष की आवाजÞ को दबाने की कोशिश है। यह सर्वथा गÞलत है। उन्होंने कहा, हम सब सुखपाल जी के साथ हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने खैरा की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।

सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में वडिंग ने कहा, विधायक सुखपाल खैरा जी की गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आ रही है। यह विपक्ष को डराने का एक प्रयास है और मूल मुद्दों से (लोगों का) ध्यान भटकाने के लिए पंजाब में आप सरकार की एक चाल है। हम सुखपाल खैरा के साथ खड़े हैं और इस लड़ाई को तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे। बाजवा ने कहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। पंजाब में आप सरकार काफी नीचे गिर गई है और प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।

सुखपाल सिंह खैरा मुखर रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यों और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा, कानून के दायरे में रहते हुए पंजाब कांग्रेस उन्हें रिहा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता मालविंदर सिंह कंग ने खैरा की गिरफ्तारी के संबंध में राजनीतिक प्रतिशोध के कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्वाई कानून के मुताबिक की गई है। कंग ने दावा किया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) को मादक पदार्थ मामले में नए तथ्य मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने खैरा को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...