back to top

सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रियंका से मिलने पहुंचा कार्यकर्ता

लखनऊ। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने मंच पर जा पहुंचा। कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका जब मंच पर बैठी थी तभी गुरमीत सिंह नामक एक कार्यकर्ता प्रियंका का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनसे मिलने के लिए मंच पर जा पहुंचा।

अचानक दौड़ कर पहुंचे गुरमीत को प्रियंका के बगल में बैठे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, मगर प्रियंका ने कार्यकर्ता का हाथ पकड़कर उसे नीचे धकेले जाने से रोका। प्रियंका ने सुरक्षाकर्मियों को मना किया और गुरमीत से बात की। इस दौरान कार्यकर्ता ने प्रियंका को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कानपुर के रहने वाले गुरमीत कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता बताए जाते हैं। इस घटना को प्रियंका की सुरक्षा में चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...