back to top

अमिताभ, अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद उनके परिवार के दो और सदस्यों–ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हालांकि ऐश्वर्या की सास जया बच्चन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पहले रविवार को, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि अमिताभ की पत्नी जया बच्चन और पुत्रवधु ऐश्वर्या की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और यहां एक अस्पताल में उनके भर्ती होने के एक दिन बाद मेयर का यह बयान आया।

मेयर ने कहा था कि बच्चन का आवास अब एक निरुद्ध क्षेत्र है और उसमें रहने वाले सभी लोगों को 14 दिन के लिए पृथक कर दिया गया है। पेडनेकर ने कहा कि अमिताभ की पोती आराध्या सहित बच्चन परिवार के सदस्यों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। अमिताभ ने शनिवार को ट्वीट किया, जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच की गई है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने यह भी लिखा, पिछले 10 दिन में मेरे संपर्क में आए लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें। उन्हें नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नगर निकाय अधिकारी जुहू इलाके में अमिताभ के आवासीय एवं कार्यालय परिसरों को संक्रमण मुक्त कर रहे हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि बच्चन परिवार के संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। परिसरों के बाहर निरूद्घ क्षेत्र का बैनर भी लगाया जाएगा। वहीं, पुलिस ने बताया कि जुहू में बच्चन के दोनों बंगलों और नानावती अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमिताभी और उनके बेटे इसी अस्पताल में भर्ती हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने अस्पताल के बाहर एकत्र होने की कोशिश की लेकिन उनसे वहां से जाने को कहा गया और वहां सड़क पर खड़े रहने की इजाजत नहीं दी गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...