back to top

आखिर क्यों नहीं रुक रहा जहरीली शराब का कहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इधर एक हफ्ते के भीतर लखनऊ समेत कई जलों में जहरीली शराब पीने से लगभग 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इन मामलों में आबकारी अफसरों सहित पुलिस वालों पर भी निलंबन तक कार्रवाई हुई है, लेकिन जहरीली शराब का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में गंभीर रुख अख्तियार करते हुए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

सरकार ने यहां तक आदेश दिये कि जहरीली शराब माफियाओं की संपत्ति जब्त कर करते हुए उससे प्राप्त धनराशि से पीड़ित परिवारों की मदद की जाये। ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाये। इसके बाद भी आखिर क्या कारण है कि शासन जहरीली शराब के माफियाओं पर नकेल कसने में बेबस नजर आता है? कौन हैं इस स्थिति के जिम्मेदार? आला पुलिस और विभागीय अफसरों की मानें तो इसका सबसे बड़ा कारण स्थानीय स्तर पर पुलिस तथा विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत और भ्रष्टाचार है।

हैरतअंगेज बात यह है कि एक ओर इस कारोबार में जुड़े लोगों की धरपकड़ की खबरें आती हैं तो दूसरी ओर जहरीली शराब पीने से मरने वालों के समाचार भी सुर्खियां पाते हैं। चंद रुपयों की लालच में लोगों की जान से खिलवाड़ किया जाता है, लेकिन छोटी-मोटी कार्रवाई के बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। यूपी की हाल की घटनाओं पर ही नजर दौड़ायें तो पता चलता है कि लखनऊ के बंथरा में जहरीली शराब पीने से छह मौतें हुईं। इसके बाद फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा में भी कई मौतों की खबर आयी।

20 नवंबर को ही प्रयागराज में छह लोगों की मौत हो गयी। कई अभी अस्पतालों में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले आगरा, बागपत मेरठ में भी जहरीली शराब से मौतें हुई थीं। उत्तीर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में पिछले साल मई माह में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हुई थी। इनमें चार तो एक ही परिवार के थे।

शराब पीने के बाद अचानक लोगों को दिखना बंद हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पकताल में भर्ती कराया गया जहां उन लोगों की मौत हो गयी थी। वहां देशी शराब की सरकारी दूकान से खरीद कर कई लोगों ने शराब पी थी।पिछले साल फरवरी में सहारनपुर और आसपास के इलाकों में जहरीली शराब ने करीब 50 लोगों की जान ले ली थी। एक और घटना में मेरठ में आबकारी और पुलिस वालों की टीम जब अवैध रूप से चल रही भट्ठियों पर छापा मारने गयी तो उसे दौड़ा लिया गया। ऐसा धंधा करने वालों ने यह दुस्साहस इसलिए किया, क्योंकि वे जानते हैं कि जिनको हम पैसा पहुंचाते हैं, वे छापा कैसे मार सकते हैं।

इन दिल दहला देने वाली घटनाओं के बाद शासन-प्रशासन एकबारगी तो चौकन्ना नजर आता है लेकिन दिन बीतने के साथ ही जहरीली शराब के धंधेबाज अपना जाल और फैला लेते हैं। ऐसा नहीं है कि गांवों में चल रहीं शराब की अवैध भट्ठियों से स्थानीय प्रशासन अन्जान रहता है। यह सब तो उसकी नाक के नीचे ही होता है। इसमें स्थानीय आबकारी निरीक्षक और स्थानीय थाने की पूरी मिलीभगत होती है। उन्हें थैली पहुंचती रहती है, शराब बनती और बिकती रहती है, लेकिन प्रशासन की आंख तब खुलती है जब घरों में मातम की चीख सुनायी देती है। ऐसे धंधेबाजों ने व्यवस्था का मजाक उड़ा रखा है। सरकार किसी की भी हो, हर बार क्रूर नजारा समान होता है।


जहरीली शराब का धंधा न रुकने का प्रमुख कारण भ्रष्टाचार है। जब स्थानीय पुलिस और आबकारी निरीक्षक की मिलीभगत से धंधा चलेगा, यही लोग शराब बनवायेंगे, तो रोकेगा कौन। हमारे समय तो थानेदारों से शपथ पत्र लिया जाता था कि यदि उनके इलाके में ऐसी भट्ठियां मिलीं तो वही जिम्मेदार होंगे। किसी इलाके में ऐसी भट्ठियां मिलती थीं तो थानेदार सीधे बर्खास्त होते थे।

विक्रम सिंह, पूर्व डीजीपी यूपी


 

जहरीली शराब से हुई मौतों को गंभीरता से लिया गया है। जहां-जहां हुई हैं, वहां पुलिसकर्मियों को चिह्नित करके कार्रवाई की गयी है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सभी जिलों में अवैध श्राब बनाने तथा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को निर्देश् दिये गये हैं।

एचसी अवस्थी, डीजीपी

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...