back to top

डराधमकाकर और लालच देकर धर्मांतरण कराना महापाप : राजनाथ

लखनऊ। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों को डराधमकाकर और लालच देकर उनका धर्मांतरण करवाना महापाप है। इसे सख्ती से रोकना संभव नहीं है, लेकिन जनजागरण फैला कर इसे जरूर रोका जा सकता है।

मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित एकल अभियान परिवर्तन कुंभ के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो हर व्यक्ति को शिक्षित और संस्कारी होना जरुरी है और यही कार्य एकल अभियान कर रहा है।

नक्सल, उग्रवाद, आदिवासी वनवासी जैसे इलाके जहां जाने में बड़े-बड़े दिलेर लोगों की हिम्मत नहीं होती, वहां एकल अभियान विद्यालय चला रहा है। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार दे रहा है और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक वृहद कार्य है। नए भारत के निर्माण में भी एकल अभियान कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने एकल अभियान से अपनी दृढ़ता और प्रतिबद्धता को जताते हुए कहा कि परिवर्तन कुंभ के लिए जब लक्ष्मी नारायण गोयल ने उन्हें सूचित किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी क्योंकि एकल अभियान ही है जो देश के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।

हृदय की गहराइयों से एकल अभियान से जुड़े हर व्यक्ति का भाइयों-बहनों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और राष्ट्रीय संत मेश भाई ओझा समेत अभियान से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...