back to top

अभिनेता आर माधवन कोरोना वायरस से संक्रमित

मुम्बई। अभिनेता आर माधवन ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता (50) ने अपनी फिल्म 3 इडियट्स का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। अभिनेता ने ट्वीट किया, फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था … वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपनी चपेट में ले ही लिया। लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है ….।

माधवन और अभिनता आमिर खान ने 2009 में आई फिल्म 3 इडियट्स में एक साथ काम किया था। यह तीन दोस्तों की कहानी थी, जिसमें माधवन ने फरहान, आमिर ने रैंचो और शरमन जोशी ने राजू की भूमिका निभाई थी। आमिर खान बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। माधवन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त राजू उनका यहां पीछा करे। अभिनेता ने साथ ही सभी प्रशंसकों का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

माधवन ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म अमरीकी पंडित के सेट की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, भोपाल में तमाम एहतियात के साथ शूटिंग की जा रही है। मध्य प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1,712 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,80,289 हो गई थी। कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेई, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक जैसे अभिनेता भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कौशिक अभी शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मुम्बई में बुधवार को कोविड-19 के 5,185 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,74,611 हो गई थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...