back to top

कोविड-19 से मरने वालों के शवों को गड्ढे में फेंके जाने पर हो कार्रवाई : मायावती

लखनऊ। कर्नाटक के बेल्लारी में कोविड-19 से मरने वाले लोगों के शवों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एक बड़े गड्ढे में कथित तौर पर फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यह दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। इस वीडियो में, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहने कर्मी पास में खड़े एक वाहन से काली चादर में कुछ शव लाते दिख रहे हैं, जो उन शवों को एक के बाद एक बड़े गड्ढे में गिराते जा रहे हैं।

मायावती ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, कर्नाटक के बेल्लारी में कोरोना (वायरस संक्रमण) से मौत होने के बाद शवों को गड्ढे में फेंकने की घटना और दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। कोरोना मरीजों के साथ क्रूर व्यवहार की शिकायतें तो आम बात है, किन्तु उनके शवों के साथ इस प्रकार की दरिंदगी की सजा दोषियों को वहाँ की सरकार जरूर दे।

जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु इसी जिले के रहने वाले हैं। यूट्यूब पर सबसे पहले वीडियो पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया कि यह घटना बेल्लारी की है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें मृतकों के शवों के साथ बर्ताव के तरीके की व्यापक निंदा की गई और लोगों ने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। एक चश्मदीद ने दावा किया, सभी आठ शवों को एक ही गड्ढे में इसी तरह से फेंका गया। बल्लारी के उपायुक्त एस एस नकुल ने कल कहा कि उन्होंने भी सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मंगलवार को बल्लारी में संवाददाताओं से कहा, हमने जांच का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...