back to top

चार साल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिली उपलब्धियां : उप मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं और नए महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय खोले गए और शोध को बढ़ावा दिया गया है। उप मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में उच्च शिक्षा विभाग की चार साल की उपलब्धियां बता रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण ने आपदा को अवसर में बदला है, ऑनलाइन अध्यापन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र के 30 विश्वविद्यालयों के लिए आशय पत्र जारी किया गया है और एक दर्जन से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव पर सभी समितियों की रिपोर्ट मिल गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार उन्हें मंजूरी देने जा रही है।

शर्मा ने कहा कि पिछले चार सालो में शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है और पहली बार शिक्षा के क्षेत्र में सभी विश्विवदयालयों, महाविदयालयों के शैक्षणिक सत्र को नियमित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में ही हम शैक्षिक कैलेंडर की घोषणा कर देते है और उसके अनुसार परीक्षाओं का संपादन भी कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई नए विश्वविदयालयों की स्थापना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...