back to top

सेना की गुप्त जानकारियां आईएसआई को देने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की वाराणसी इकाई और सेना की अभिसूचना शाखा ने भारतीय सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सुपुर्द करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उप्र एटीएस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मिलिट्री खुफिया इकाई द्वारा एटीएस को सूचना दी गई थी कि वाराणसी का रहने वाला एक व्यक्ति अपने मोबाइल से पाकिस्तानी आईएसआई एजेन्टों के सम्पर्क में है।

एटीएस के सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र स्थित चित्तूपुर के निवासी इदरीस अहमद के पुत्र राशिद अहमद को सेना से जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेजे जाने के आरोप में रविवार को मुगलसराय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक राशिद दो बार पाकिस्तान जा चुका है और वहां उसने आईएसआई के एजेंटों से मुलाकात की थी।

सूत्रों ने बताया कि उसने सेना तथा सीआरपीएफ के शिविरों समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों की टोह ली थी और इन जगहों की तस्वीरें और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेजे थे। इसके एवज में उसे धन और उपहार मिले थे। एटीएस ने बताया कि इदरीस अहमद से पूछताछ की जा रही है कि उसने अभी तक कितने स्थानोंकैम्पों की रेकी कर तस्वीरें भेजी, इनके बदले में उसे कितनी बार धन और उपहार मिले। उससे पूछा जा रहा है कि आईएसआई एजेन्टों ने किन स्थानोंकैम्पों की तस्वीरें भेजने को उसे कहा था और इस काम में उसके कितने और साथी सम्मिलित है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...