back to top

जेएनयू को अपनी विचारधारा में ढालना चाहती है एबीवीपी : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू में छात्रों और शिक्षकों से हुई मारपीट की घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा का छात्र संगठन जेएनयू को अपनी विचारधारा में ढालना चाहता है।

अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि जेएनयू में शिक्षकों और छात्रों पर बाकायदा योजना बनाकर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि जेएनयू प्रशासन को पता था कि हमलावर अपना काम करके किस समय तक परिसर से बाहर चले जाएंगे और तब तक पुलिस भी बाहर इंतजार करती रही कि कब प्रशासन की अनुमति मिले और वह परिसर के अंदर जाए।

अखिलेश ने कहा कि सवाल यह है कि पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाखिल होने के लिए क्या कोई अनुमति ली थी? उन्होंने कहा कि भाजपा का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषर्द एबीवीपीी जेएनयू छात्रसंघ और विश्वविद्यालय प्रशासन पर कब्जा करके राजनीतिक दुष्प्रचार करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यह भी नहीं चाहती कि कोई गरीब छात्र जेएनयू में पढ़े।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता लोकतंत्र को बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस अच्छी तरह जानती है कि जेएनयू में हिंसा किसने की और दुनिया जानना चाहती है कि यह किसका षड्यंत्र है। इससे पहले, अखिलेश ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा जेएनयू में जिस तरह नकाबपोश अपराधियों ने छात्रों और अध्यापकों पर हिंसक हमला किया है, वह बेहद निंदनीय है। इस विषय में तत्काल उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जेएनयू में छात्रों और शिक्षकों पर हुआ हमला यह दिखाता है कि सरकार डर दिखाकर राज करने के लिए किस हद तक गिर सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिंसा और नफरत फैलाकर समाज का ध्रुवीकरण करना चाहती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाजपा के उदण्ड सिपाहियों की तरह काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...