back to top

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में एक जवान शहीद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिससे सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास और कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अब भी मोर्टार दागे जा रहे हैं और गोलीबारी जारी है।

जम्मू में सेना के जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्दर आनंद ने कहा पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसमें हवलदार दीपक कार्की घायल हो गए। उन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सीमा पार से सुबह साढ़े पांच बजे गोलीबारी शुरू हुई, जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में पाकिस्तान में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा, हवलदार कार्की एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरित और एक ईमानदार सैनिक थे। राष्ट्र हमेशा उनके सर्वाेच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण का ऋणी रहेगा। जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए वह चौथे सैन्यकर्मी हैं। पाकिस्तान ने राजौरी जिले में चार और 10 जून को गोलीबारी की थी जिनमें दो जवान शहीद हुए थे और 14 जून को पुंछ जिले में सीमा पार गोलीबारी में अन्य एक जवान शहीद हुए थे।

जम्मू-कश्मीर सीमा पर इस साल पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी काफी बढ़ गई है। 10 जून तक पाकिस्तान 2,027 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका था। इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था, तड़के साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और भारतीय सेना उनका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के करोल मटराई इलाके में पाकिस्तान रेंजर्स अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर भारी गोलीबारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने देर रात एक बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करनी शुरू की, जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि तड़के तीन बजकर 50 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...