back to top

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर पांच लाख का इनाम घोषित

लखनऊ। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पांच लाख रूपये का इनाम घोषित किया। दुबे पर इनामी राशि में चौथी बार इजाफा किया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को भाषा को बताया कि विकास दुबे पर अब पांच लाख रूपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। यह इनाम उसे दिया जाएगा जो विकास के बारे में सही जानकारी देगा। पुलिस उसका नाम गुप्त रखेगी।

गुरुवार को कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे और उसके गुर्गाे ने पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस महानिरीक्षक कानपुर मोहित अग्रवाल ने दुबे पर पचास हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया था। बाद में इसे बढाकर एक लाख रूपए कर दिया गया था।

सोमवार को विकास पर इनामी राशि बढाने का प्रस्ताव आई जी कानपुर ने पुलिस महानिदेशक उप्र को भेजा था जिसके बाद ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने इनाम की ढाई लाख की राशि को दोगुना कर पांच लाख कर दिया। उधर, घटना के छह दिन बाद भी विकास दुबे पुलिस की पकड़ से दूर है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...