back to top

कोरोना संकट के बीच 30 करोड़ छात्र-छात्राओं को आनलाइन शिक्षा से जोड़ना एक रिकार्ड : निशंक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के संकट के कारण उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करते हुए देश में 30 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को आनलाइन शिक्षा से जोड़ना दुनिया में एक रिकार्ड है।

नौवें अंतरराष्ट्रीय किशोर सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए निशंक ने कहा, कोरोना वायरस के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में 30 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को आनलाइन शिक्षा से जोड़ना दुनिया में एक रिकार्ड है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह समानता एवं भारत की जरूरतों पर आधारित है और इसकी प्रकृति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों है।

उन्होंने कहा कि भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सराहना की है। दो दिन पहले ही ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने भी नई शिक्षा नीति की प्रशंसा की। निशंक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के जरिए छात्रों का 360 डिग्री समग्र मूल्यांकन होगा और बच्चे अपना मूल्यांकन खुद कर सकेंगे, साथ ही उनके साथी, उनके अध्यापक, उनके अभिभावक भी इसमें शामिल हो सकेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेश करने वाला पहला देश होगा। नई शिक्षा नीति ऐसी है कि एक छात्र न केवल पढ़ाई करेगा, बल्कि उसे अन्य क्षेत्रों में भी अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम इंटर्नशिप के साथ ही छठी कक्षा से व्यावसायिक शिक्षा लाए हैं। व्यवसायिक शिक्षा के साथ इंटर्नशिप का प्रावधान किया है ताकि 12वीं के बाद जब बच्चा निकले तो पूरी तरह से कौशल सम्पन्न हो।

निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के युवाओं के बौद्घिक विकास के लिए एक नया खाका पेश करती है जिससे वे तेजी से बदलते विश्व की चुनौतियों से निपट सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनईपी-2020 के लागू होने से विद्यार्थियों को मजबूती मिलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप भारत को एक विकसित, डिजीटल और आत्मनिर्भर देश बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...