back to top

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 9.18 लाख कोविड-19 जांच हुई, अब तक कुल 3.26 करोड़

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में रिकॉर्ड 9,18,470 जांच की गईं और इसी के साथ देश में कोविड-19 की कुल की गई जांचों की संख्या 3.26 करोड़ से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में लोगों के संक्रमित होने की दर आठ प्रतिशत से नीचे चली गई है। मंत्रालय ने कहा कि जांच की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से संक्रमण की दर में आनुपातिक कमी दर्ज की जा रही है।

मंत्रालय की तरफ से कहा गया, ज्यादा संख्या में होने वाली जांच के कारण यद्यपि शुरू में संक्रमण दर बढ़ती है लेकिन जैसा कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त अनुभवों से स्पष्ट रूप से दिख रहा है, यह शीघ्रता से पृथक-वास में भेजने, संपर्क में आए लोगों की निगरानी और समय पर नैदानिक प्रबंधन जैसे उपायों को अपनाए जाने पर क्रमिक रूप से नीचे आती है।

भारत ने बुधवार को पहली बार 24 घंटे की अवधि के दौरान रिकॉर्ड नौ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की। यह रोजाना 10 लाख नमूनों की जांच करने के भारत के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। देश में अब तक कुल 3,26,61,252 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की जा चुकी है। देश भर में जांच प्रयोगशालाओं की संख्या बढऩे से इस दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

मंत्रालय ने कहा, इन केंद्रित कार्वाइयों के कारण प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या में तीव्र बढ़ोतरी हुई और अब यह 23,668 है। इसमें लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, संक्रमण का राष्ट्रीय औसत 8 प्रतिशत से नीचे पहुंच गया है और 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। देश में फिलहाल 1494 प्रयोगशालाओं में नमूनों की जांच का काम चल रहा है जिनमें 977 सरकारी क्षेत्र की हैं जबकि 517 निजी क्षेत्र की।

भारत में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 28,36,925 हो गए हैं। एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 69,652 मामले सामने आए जबकि एक दिन में 977 और मरीजों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर देश में 53,866 हो गई।

RELATED ARTICLES

सोनम कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

मुंबई। बेटे वायु के जन्‍म के बाद उसकी परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद एक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिरसे...

कांग्रेस-राजद नेता ‘छठी मैया का अपमान कर रहे हैं, बिहार उन्हें माफ नहीं करेगा : मोदी

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता बिहार में होने वाले विधानसभा...

राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को झटका लगता है: रीजीजू

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन...

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...

10 क्विंटल सीप और शंख से बना श्रीश्याम दरबार

श्री श्याम मन्दिर में दो दिवसीय होगा श्री श्याम जन्मोत्सव लखनऊ। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 1, 2 नवंबर को...

दादी-नानी की कहानी से बच्चों को दिया साहस और समझदारी का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनायी भूतों का राजा कहानी लखनऊ। खेल-खेल में शिक्षा का संदेश देने वाली दादी-नानी की कहानी श्रृंखला में गुरुवार को बच्चों ने...

भागवत कथा : कृष्ण जन्मोत्सव में हुई फूलों की बारिश

कथा श्रवण कराकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियालखनऊ। नायक नगर, मोहिबुल्लापुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन...