back to top

लखनऊ में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली,तीन फरार

लखनऊ । लखनऊ के महानगर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान कुलदीप उर्फ ढेला के रूप में हुई है, जो फर्रुखाबाद का निवासी है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो कारतूस और 25,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एडीसीपी मध्य लखनऊ ममता रानी चौधरी के मुताबिक, कुछ दिन पहले महानगर क्षेत्र में जेबकतरी की बड़ी वारदात हुई थी, जिसमें करीब 47,000 रुपये की चोरी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, बीती रात गश्त के दौरान चेकिंग के समय दो बाइक सवार संदिग्धों ने भागने की कोशिश की और एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुलदीप घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। कुलदीप के खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...