back to top

औरैया में भीषण सड़क दुर्घटना, 24 श्रमिकों की मौत

  • प्रधानमंत्री मोदी समेत बड़े नेताओं ने जताया शोक
  • मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता

औरैया। जिले में शनिवार सुबह ट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर (ट्रक से छोटा वाहन) की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गये। इन दोनों वाहनों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल और झारखंड के मजदूर सवार थे। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को इटावा जिले के सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

इस बीच दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया और मृतक के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि कुछ श्रमिक दिल्ली से आ रहे थे और औरैया कानपुर देहात राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के पास सुबह तीन से साढ़े तीन बजे के बीच चाय पीने के लिये रुके थे तभी यह हादसा हुआ।

यह हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन पलट कर नजदीक के एक गड्ढे में जा गिरे। मरने वाले श्रमिकों में अधिकतर झारखंड, पश्चिम बंगाल के थे जबकि दो श्रमिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के थे। अधिकारियों ने बताया कि जो वाहन खड़ा हुआ था वह दिल्ली से आ रहा था और मध्य प्रदेश जा रहा था जबकि दूसरा वाहन राजस्थान से आ रहा था।

यह दोनों वाहन प्रवासी मजदूरों को उनके गृह नगर लेकर जा रहे थे क्योंकि लॉकडाउन के दौरान ये लोग बेरोजगार हो गए थे और घर जाने के लिये परेशान थे। कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह एक डीसीएम मेटाडोर दिल्ली से मजदूरों को लेकर आ रही थी।

उन्होंने बताया कि औरैया और कानपुर देहात मार्ग पर मजदूरों ने चाय पीने के लिए मेटाडोर सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर रोकी थी। इसी दौरान राजस्थान के जयपुर से मजदूरों को लेकर आ रहे एक ट्रक ने इस मेटाडोर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 मजदूर घायल हो गये।

इनमें से 22 घायलों को औरैया के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को सैफेई के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। अग्रवाल ने बताया कि डीसीएम मेटाडोर का ड्राइवर बुरी तरह से घायल है और वह सैफेई पीजीआई में भर्ती है जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर के बारे में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जिन 24 लोगों की मौत हुई है उनमें वह भी शामिल है क्योंकि बहुत से मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं , साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

औरेया के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह तीन से साढ़े तीन बजे के बीच औरैया के मिहोली गांव के पास हुआ। पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसमें 24 लोगों की मौत हो गयी है। मजदूर जब सो रहे थे तब उनके ऊपर सीमेंट के बोरे गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गयी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...