back to top

लखनऊ के किसानपथ पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिला सफाईकर्मियों को रौंदा, एक की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। किसानपथ पर मोहिद्दीनपुर गांव के पास सड़क की सफाई कर रही दो महिला सफाईकर्मियों को एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एक महिला सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने किसानपथ को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह उस वक्त हुई जब एनएचएआई के अंतर्गत सड़क किनारे सफाई कार्य चल रहा था। शिवढरा, मोहनलालगंज की रहने वाली 38 वर्षीय रजनी और संगीता नामक महिला कर्मचारी सफाई में जुटी थीं। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि रजनी की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव ट्रक में फंस गया। वहीं दूसरी महिला संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ट्रक चालक को पकड़ा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची, जिससे लोगों में और आक्रोश फैल गया। बाद में पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लिया।

लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने जाम किया किसानपथ

हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने किसानपथ पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि ट्रक चालक नशे की हालत में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने के बाद जाम हटवाया गया।

इस हादसे ने एक बार फिर एनएचएआई और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और न ही ट्रैफिक डायवर्जन या चेतावनी संकेत लगाए गए थे। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।

पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और यदि जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

मृतक रजनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में वह ही एकमात्र कमाने वाली थीं। अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...