back to top

महाकुम्भ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार ट्रक से टकराई, दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के एक गांव में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिसके कारण दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि एक बोलेरो कार में सवार श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। श्रद्धालुओं की कार जब सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी। एएसपी ने बताया कि इस दुर्घटना में लक्ष्मी बाई (30), अनिल प्रधान (37) ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मिणी यादव (56) की मौत हो गई जबकि दिलीपा देवी, योगी लाल, सुलेन्द्री देवी एवं ढाई वर्षीय हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले बभनी सामुदायिक चिकित्सालय भेजा गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...