back to top

भारत में कोविड-19 से उबरने की दर 97 फीसद, 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम मरीज

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मुक्त होने वालों की संख्या में तेजी से वृद्घि होने के बाद संक्रमण से उबरने की दर 97 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 14,301 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,03,73,606 हो गई है। भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,73,740 है जो कुल संक्रमितों की संख्या का 1.62 प्रतिशत है।

उपचाराधीन रोगियों की संख्या में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार गिरावट के बाद 31 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में रोगियों की संख्या 5 हजार से कम रह गई है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान 28 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे तक 23.5 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान केरल में सबसे अधिक 5,006 लोग संक्रमण से उबरे हैं। इस अलावा महाराष्ट्र में 2,556 और केरल में 944 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 11,666 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के 81.96 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों से सामने आए हैं।

केरल में सबसे अधिक 5,659 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 2,171 जबकि तमिलनाडु में 512 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 123 रोगियों की मौत हुई है। इनमें से 75.61 रोगियों की मौत सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 32 रोगियों की मौत हुई है। केरल में 20 और पंजाब में 10 रोगियों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...