back to top

देश में कोविड-19 के 8,635 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,635 नए मामले सामने आए जो पिछले आठ महीने में सबसे कम हैं, वहीं करीब नौ महीने के बाद संक्रमण से मौत के दैनिक मामलों की संख्या भी 100 से नीचे पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1,07,66,245 हो गई है तथा संक्रमण से मौत के 94 नए मामलों के साथ ही कुल मृतक संख्या 1,54,486 पर पहुंच गई है।

संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 1,04,48,406 हो गई है जिससे राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.05 हो गई है, वहीं कोविड-19 से मृत्यु की दर कम होकर 1.43 फीसदी हो गई है। देश में लगातार 14वें दिन उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या दो लाख से नीचे बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 1,63,353 लोग कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार करा रहे हैं जो कुल संक्रमितों का 1.52 प्रतिशत हैं। भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, एक फरवरी तक कुल 19,77,52,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,59,422 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया। संक्रमण से मृत्यु के 94 नए मामलों में 27 महाराष्ट्र से, 17 केरल से, सात तमिलनाडु से, छह पश्चिम बंगाल से, पांच छत्तीसगढ़ से, चार-चार उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से तथा तीन-तीन मामले दिल्ली, कर्नाटक एवं पुडुचेरी से आए हैं।

देश में अब तक संक्रमण से 1,54,486 लोगों की मौत हुई है जिनमें 51,109 लोग महाराष्ट्र से, 12,363 तमिलनाडु से, 12,220 कर्नाटक से, 10,856 दिल्ली से, 10,179 पश्चिम बंगाल से, 8,662 उत्तर प्रदेश से और 7,154 आंध्र प्रदेश से थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...