back to top

यूपी में कोरोना से 74 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5,716 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 74 और लोगों की मौत हो गई तथा 5,716 नए रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 74 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 3,616 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में कोरोना वायरस के 5,716 नए मामले सामने आए है।

राज्य में इस समय 56,459 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 18,1364 लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह उबर चुके हैं। प्रसाद ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 संक्रमित जितने भी लोगों की मौत होती है उनकी मृत्यु को कोविड-19 के कारण हुई मौतों में शामिल किया जाता है लेकिन हर बार यह जरूरी नहीं होता कि हर एक मृत्यु का कारण कोरोना वायरस ही हो।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमित लोगों में से कई लोग दिल या गुर्दे के मरीज होते हैं या फिर किसी को मस्तिष्क पक्षाघात होता है लेकिन यह प्रोटोकॉल है कि अगर मृतक कोविड-19 संक्रमित है तो उसकी मौत को कोरोना वायरस के कारण हुई मौत माना जाता है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सोमवार को प्रदेश में 1,36,240 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 59,13,584 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...