back to top

समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 70 महिलाएं सम्मानित

रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट की ओर से आयोजन
लखनऊ। रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट एवं ततसत् सेवा संस्थान की ओर से हजरतगंज स्थित उद्यान भवन सभागार में नारी अस्तित्व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 70 महिलाओं और विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुवेर्दी, विशिष्ट अतिथि उप्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक व आर्थोसर्जन डॉ. जीपी गुप्ता, रायबरेली लोक अदालत की जिला जज सुधा, पंचायती राज की अपर निदेशक स्वाति गुप्ता, सुरेंद्र सिंह चौहान, आयोजक कोमल मद्धेशिया व अभय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मोटा अनाज उद्यमी डॉ. अनुराधा मणि शुक्ला, लोकगायिका जया श्रीवास्तव, प्रिंसिपल मधुमिता, नृत्यांगना वंदना सिंह, सीमा सिंह चौहान, विभा सिंह, अधिवक्ता प्रियंका अश्वनी मिश्रा, अर्चना शुक्ला समेत कुल 70 विभूतियों को सम्मानित किया गया। नन्हें कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना पर आधारित लघु नाटक स्किट की प्रस्तुति दर्शकों को भावुक कर जागरुकता फैलाई। कार्यक्रम में कोमल मद्धेशिया, ममता सिंघल, अभय श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, अंकित साहू का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...