back to top

इजराइली नागरिक के खिलाफ होगी यौन उत्पीड़न के 70 आरोपों पर सुनवाई

मेलबर्न। इजराइल से छह साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद प्रत्यर्पण के जरिए लायी गयी एक पूर्व प्रधानाध्यापिका के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के 70 आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। मल्का लेईफर (55) ने अदालत में सुनवाई के अंत में सभी आरोपों से इंकार किया। मेलबर्न की मजिस्ट्रेट अदालत में लेईफर के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं या नहीं यह तय करने के लिए सुनवाई हो रही थी। लेईफर पर आरोप है कि 2004 से 2008 तक मेलबर्न के अदास इजराइल स्कूल में प्रधानाध्यापिका रहते हुए उसने सिस्टर दससी एर्लिच, निकोल मेयर और एली सापर का उत्पीड़न किया।

अदालत के बंद कमरे में हुई सुनवाई में तीनों बहनों ने वीडियो लिंक के जरिए लेईफर के खिलाफ बयान दिया। लेईफर भी मेलबर्न स्थित महिला जेल दामे फिलिस फ्रॉस्ट सेंटर से वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई में शामिल हुई। मेलबर्न में फिलहाल कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। जज मजिस्ट्रेट जोहाना मेटकाफ ने कहा कि उनका मनना है कि लेईफर को दोषी ठहराने के लिए उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। इन मामलों में अगली सुनवाई विक्टोरिया काउंटी की अदालत में 21 अक्टूबर को होनी है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...