back to top

देश में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आए, कुल मामले 27,67,273 हुए

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 27,67,273 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 प्रतिशत हो गई।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,092 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 52,889 हो गई। मौत के मामलों में गिरावट आई है और इसकी दर अब 1.91 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 6,76,514 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 24.45 प्रतिशत है। अभी तक 20,37,870 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 अगस्त तक 3,17,42,782 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 8,01,518 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,092 लोगों की जान गई, उनमे से सबसे अधिक 422 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद कनार्टक के 139, तमिलनाडु के 121, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 70, पश्चिम बंगाल के 55, पंजाब के 35, गुजरात के 20, मध्य प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के 13-13, दिल्ली तथा झारखंड के 12-12 और राजस्थान के 11 लोग हैं।

वहीं ओडिशा तथा पुडुचेरी में नौ-नौ, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में आठ-आठ, हरियाणा में सात, असम, केरल तथा उत्तराखंड में छह-छह, गोवा में पांच, लद्दाख तथा त्रिपुरा में में तीन-तीन और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम तथा मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 52,889 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 20,687 लोगों की जान गई है।

इसके अलावा तमिलनाडु में 6,007, दिल्ली में 4,226, कर्नाटक में 4,201, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 2,820-2,820, उत्तर प्रदेश में 2,585, पश्चिम बंगाल में 2,528 और मध्य प्रदेश में 1,141 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान तथा पंजाब में 898-898, तेलंगाना में 719, हरियाणा में 557, जम्मू-कश्मीर में 561, बिहार में 476, ओडिशा में 362, झारखंड में 262, असम में 203, केरल में 175 और उत्तराखंड में 164 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

छत्तीसगढ़ में 158, पुडुचेरी में 123, गोवा में 116, त्रिपुरा में 65, चंडीगढ़ में 30, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 30, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 18, लद्दाख में 17, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो और सिक्किम में भी दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी। उसने कहा कि उसके आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

दुबई। ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...