back to top

यूपी में कई नदियों के उफान पर 16 जिलों के 517 गांव बाढ़ प्रभावित : संजय गोयल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख नदियां चेतावनी और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी बदायूं में कचला ब्रिज और फतेहगढ़ में चेतावनी और खतरे के निशान के बीच बह रही है।

इसी तरह शारदा नदी, लखीमपुर खीरी में पलियाकला और घाघरा नदी तुर्तीपार (बलिया), एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी) और अयोध्या में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है।

राहत आयुक्त संजय गोयल ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश के 16 जिलों आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, देवरिया, संतकबीरनगर और सीतापुर के 517 गांव बाढ़ से प्रभावित है।

गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को बाढ़ राहत कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिये हैं।

जिलों द्वारा ऊपरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बांधों व जलाशय से पानी छोड़े जाने की सूचना लगातार जानकारी में रखने के साथ-साथ बाढ़ से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हेै कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बांधों का निरीक्षण किया जाये और तटबंधों को सुरक्षित करने के उपाय समय से सुनिश्चित किये जाये, जिससे नदी के किनारे के गांवों को बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सके।

गोयल ने बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया कि प्रदेश के मौजूदा समय में सभी तटबंध सुरक्षित है। प्रदेश में बाढ़ के संबंध में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है।

बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें, एसडीआरएफ और पीएसी की 07 टीमें इस तरह कुल 22 टीमें तैनाती की गयी है। 644 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। बाढ़ व अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिए बचाव व राहत प्रबंधन के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जा चुके है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...