वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बलरामपुर अस्पताल में पंजीकरण के लिए 5 नये काउंटर शुरू किये गये। इससे मरीजों पर्चा बनवाने में आसानी होगी। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अतुल मेहरोत्रा का कहना है कि इन दिनों अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
सोमवार को ओपीडी मेंं करीब 7 हजार मरीज पहुंचे। सभी को आसानी से इलाज मिल सके, इसके लिए 5 नये पंजीकरण काउंटर शुरू किये गये हैं। उनका कहना है कि इससे आधे घंटे के भीतर मरीज का पर्चा बन जायेगा। वहीं ब्लड सैम्पल देने के लिए भी मरीजों को सहूलियत हो, इसकी भी व्यवस्था की गयी है।





