back to top

दुनिया में संक्रमण से 5.57 लाख लोगों की मौत, 71.86 लाख ठीक हुए

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 23 लाख 86 हजार 274 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 71 लाख 86 हजार 901 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 53 हजार 451 की मौत हो चुकी है। सिंगापुर में शुक्रवार को कोरोना के बीच आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान मास्क लगाना जरूरी था। विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री ली सेन लुंग के चुनाव कराने के फैसले पर सवाल उठाया था। हॉन्गकॉन्ग में दोबारा कम्युनिटी आउटब्रेक का खतरा बढ़ गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया।

गुरुवार को यहां 42 नए मामले आए थे। अब तक यहां 1 हजार 366 संक्रमित मिले हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं, बोलिविया की कार्यवाहक राष्ट्रपति एनेज चैवेज कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट किया, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और आइसोलेशन में रहकर काम करूंगी। उधर, ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार को इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या कम करने का फैसला किया गया।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इसकी जानकारी दी। बंदरगाहों पर भी सिर्फ आॅस्ट्रेलियाई लोगों को लाने वाले जहाजों को आने की इजाजत दी गई। दूसरे देशों से आने वाले ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए 14 दिनों का क्वारैंटाइन जरूरी है। यहां राजधानी मेलबर्न में संक्रमण बढ़ने के बाद 6 हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच, उत्तर पश्चिम सीरिया में कोरोना का पहला मामला सामने आया। संक्रमित व्यक्ति एक डॉक्टर है। वह तुर्की की सीमा के पास स्थित बाब-अल-हवा अस्पताल में काम करता है।

वहीं, अमेरिका के टेक्सास राज्य में गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 105 संक्रमितों की मौत हुई है। टेक्सास के स्वास्थ्य सेवा विभाग ने इसकी जानकारी दी। राज्य में पिछले महीने से लगातार कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। गर्वनर ग्रेग एबोट ने महामारी के बीच ही टेक्सास में प्रतिबंधों में ढील दी थी। उधर, ओमान में कोरोना के 1518 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कुल 51 हजार 725 मामलों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को तीन और मौतें होने से मृतकों की संख्या 236 पहुंच गई। अब तक 33 हजार 21 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, रूस में गुरुवार से वैक्सीन टेस्टिंग का अंतिम चरण शुरू हो गया। इस वैक्सीन को रूस के गमालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इपिडेमिओलोजी और रूस का रक्षा मंत्रालय साथ मिलकर तैयार कर रहा है। यहां पर वैक्सिन की टेस्टिंग 18 जून को शुरू हुई थी।

वहीं, मैक्सिको सरकार ने राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के सभी रेस्टोरेंट के अंदर लोगों के बैठने पर पाबंदी लगाई है। हालांकि, लोग बाहर बैठकर खाना खा सकेंगे। गवर्नर मिशेल ल्यूजन ग्रिशम ने कहा कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया। यहां गुरुवार को 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं, पाकिस्तान कोरोना संक्रमित विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मौत की अफवाह फैल गई।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...