back to top

जेट एयरवेज के 119 विमानों में से 49 जमीं पर

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज के बेड़े में शामिल कुल 119 विमानों में से 49 विमान खड़े हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर विमानों के जमीन पर खड़ा होने की वजह कंपनी द्वारा उनके पट्टे का किराया नहीं चुका पाना है।

कंपनी के मौजूदा समय में केवल

कंपनी के मौजूदा समय में केवल 70 ही परिचालन में हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, इस समय एयरलाइन केवल 70 विमानों का परिचालन कर रही है। इससे पहले दिसंबर तक कंपनी के 100 विमान सेवा में थे। जेट एयरवेज के बेड़े में विमानों की संख्या कुल संख्या 119 है। अधिकारी ने कहा कि कंपनी के बाकी 49 विमान खड़े हैं। कंपनी से कहा गया है कि वह सुनिश्चित करे कि इस वजह से रद्द हो रही उड़ानों के चलते यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।

अधिकारी ने संकेत दिया

अधिकारी ने संकेत दिया कि स्थिति बड़ी नाजुक है और कंपनी के और विमान भी खड़े हो सकते हैं। कंपनी को निर्देश दिया गया है कि उड़ान भरने में पूरी तरह से सक्षम विमानों को ही परिचालन में लगाया जाना चाहिए। अधिकारी ने कि सात फरवरी को जेट एयरवेज ने चार विमानों के खड़े किए जाने की सूचना दी थी। तब से वह लगातार नियामक डीजीसीए को इस संबंध में जानकारी दे रही है। कंपनी ने नियामक को यह भी सूचना दी है कि उड़ान रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है या उन्हें उचित मुआवजा दिया जा रहा है।

इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं

ग्राहकों की ओर से उसे इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज नकदी की कमी के भारी संकट से गुजर रही है। इसके चलते वह पट्टे पर लिए विमानों का किराया नही चुका पा रही है। किराया न चुकाए जाने के कारण कंपनी को लगभग 25 विमान खड़े करने पड़े हैं। जेट एयरवेज के मुख्य वित्त अधिकारी अमित अग्रवाल ने 15 फरवरी को यह घोषणा की थी कि 31 दिसंबर 2018 को समाप्त तिमाही में कंपनी का सकल कर्ज बढ़कर 7,654 करोड़ रुपए हो गया। इस तिमाही में कंपनी का एकल शुद्घ घाटा 587.77 करोड़ रुपए था। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में जेट एयरवेज की बाजार हिस्सेदारी 11.9 प्रतिशत रही।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...