back to top

देश में कोरोना के 47,905 नए मरीज, दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से 78 % केस : सरकार

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 47,905 नए मामले सामने आए, जिनमें से 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। सबसे अधिक 8,593 मामले दिल्ली से सामने आए हैं। दूसरे स्थान पर केरल और तीसरे पर महाराष्ट्र है।

मंत्रालय ने कहा कि लगातार पांचवें दिन ऐसा हुआ है जब 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 50,000 के कम मामले सामने आए हैं। इसके अलावा लगातार 40वें दिन ठीक हो चुके लोगों की दैनिक संख्या नए संक्रमित लोगों की संख्या से ज्यादा रही। बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 52,718 लोग ठीक हुए जबकि 47,905 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसा होने से देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में भी कमी आ रही है। फिलहाल देश में उपचाराधीन रोगियों की तादाद 4.98 लाख है, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 5.63 प्रतिशत हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक 80,66,501 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में संक्रमण से उबरने की दर 92.89 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ठीक हो चुके लोगों और उपचाराधीन रोगियों की संख्या में अंतर तेजी से बढ़कर 75,77,207 हो गया है। बीते एक दिन में जितने लोग कोरोना वायरस मुक्त हुए हैं, उनमें से 78 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 9,164, दिल्ली में कम से कम 7,264 और केरल में 7,252 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल देखी गई है और रोजाना संक्रमण के काफी अधिक मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान अब तक सबसे अधिक 8,593 मामले सामने आए हैं। दिल्ली के बाद केरल में 7,007 और महाराष्ट्र में 4,907 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में 550 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 80 प्रतिशत लोगों की मौत दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है। महाराष्ट्र में 22.7 प्रतिशत यानी 125 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में 85 और पश्चिम बंगाल में 49 लोगों की जान चली गई है। मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 47,905 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 86,83,916 हो गई है। इसके अलावा 550 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,28,121 तक पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...