लखनऊ। प्रदेश पुलिस के 4729 हेड कांस्टेबिलों को दारोगा के पद पदोन्नति किया गया है। इस संबंध में डीजीपी मुख्यालय से आदेश जारी कर दिये गये हैं। अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना गुरूवार को जारी आदेश में कहा गया है कि दारोगा के लिए कुल 4729 पद रिक्त थे। इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड को पत्र भेजा गया था। भर्ती बोर्ड के अनुमोदन के बाद 4729 हेड कांस्टेबिलों को दारोगा के पद पदोन्नति कर दिया गया है।





