back to top

कोरोना संबंधी 47 प्रतिशत मौत के मामलों में 60 साल से कम उम्र के लोग शामिल : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संबंधी 47 प्रतिशत मौत के मामलों में 60 साल से कम उम्र के लोग शामिल हैं। मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोविड-19 संबंधी मौतों में 70 प्रतिशत मामले पुरुषों और 30 प्रतिशत मामले महिलाओं से संबंधित हैं।

भूषण ने कहा, कोविड-19 संबंधी मौत के लगभग 53 प्रतिशत मामलों में लोगों की उम्र 60 साल या इससे अधिक रही। मौत के 35 प्रतिशत मामलों में 45-60 वर्ष आयु समूह के लोग शामिल रहे हैं। 10 प्रतिशत मामलों में 26-44 वर्ष आयु समूह के लोग शामिल रहे। 18-25 वर्ष आयु समूह और 17 साल से कम उम्र के लोगों में एक-एक प्रतिशत मौत के मामले देखने को मिले।

विभिन्न आयु समूहों में मृत्युदर के आंकड़े उपलब्ध कराते हुए उन्होंने कहा कि 60 साल और इससे अधिक आयु समूह में मौत के मामलों में 24.6 प्रतिशत लोगों को पहले से कोई न कोई बीमारी थी, जबकि 4.8 प्रतिशत मामलों में लोगों को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि 45-60 वर्ष आयु समूह के लोगों की मौत के मामले में 13.9 प्रतिशत रोगी पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे, जबकि 1.5 प्रतिशत लोग पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित नहीं थे।

भूषण ने कहा कि 45 साल से कम उम्र के रोगियों की मौत के मामले में 8.8 प्रतिशत लोगों को पहले से कोई न कोई बीमारी थी, जबकि 0.2 प्रतिशत मामलों में लोगों को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि कुल मृत्युदर में पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित लोगों की मृत्युदर 17.9 प्रतिशत है और उन लोगों की मृत्युदर 1.2 प्रतिशत है जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

भूषण ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की कुल, साप्ताहिक और प्रतिदिन की दर में कमी आई है तथा यह क्रमश: 8.07 प्रतिशत, 6.24 प्रतिशत तथा 5.16 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की औसत दैनिक दर जो नौ सितंबर से 15 सितंबर के बीच 8.50 प्रतिशत थी, वह सात अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच कम होकर 6.24 प्रतिशत रह गई है।

भूषण ने कहा कि आज की तिथि के अनुसार देश में कोविड-19 के 8,38,729 उपचाराधीन मरीज हैं और इनकी संख्या लगातार पांचवें दिन नौ लाख से नीचे बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी जांच में उल्लेखनीय तेजी आई है और संक्रमण की दर में भी लगातार गिरावट आई है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने लोगों से आग्रह किया कि वे सर्दी के दिनों में आगामी त्योहारों के दौरान मास्क पहनने और भौतिक दूरी बनाकर रखने जैसे कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उचित पालन करें। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में स्थिरता आने की स्थिति में भी ढिलाई बरतने का कोई कारण नहीं है।

यह उल्लेख करते हुए कि कई देशों में महामारी दुबारा चरम पर पहुंच रही है और लॉकडाउन लगाया जा रहा है, पॉल ने कहा कि देखने में आ रहा है कि कई लोग दिशा-निर्देशों के पालन में ढिलाई बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा लोग सावधानी बरतें क्योंकि वे अपने परिवार में बड़ों को भी संक्रमित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...