back to top

43 आईपीएस अफसरों का तबादला, बदले गए 16 जिलों के पुलिस कप्तान

  • लखनऊ की डीसीपी चारू निगम भेजी गयीं पीएसी, मेरठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 43 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 16 जिलों में नये पुलिस कप्तानों की तैनाती की गयी जिसमें बारह 2015 बैच के आईपीएस शामिल हैं। पिछले तीन दिन से शासन में 15 बैच के आईपीएस अफसरों को जिलों के पुलिस कप्तान बनाये जाने पर मंथन चल रहा था। उधर, लखनऊ कमिश्नरी में तैनात डीसीपी चारू निगम का तबादला कर पीएसी मेरठ में सेनानायक बनाया गया है।

विधान परिषद चुनाव के मतदान समाप्त होते ही 43 आइपीएस अफसरों के तबादले में 16 एसएसपी तथा एपसी भी बदले गए हैं। इन तबादलों में 2015 बैच के युवा आईपीएस अफसर को चार्ज दिया गया है। 2015 बैच के 12 अधिकारियों को जिलों में तैनाती मिली है। 2016 व 2017 बैच के 12 आइपीएस अधिकारियों को जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अशीष श्रीवास्तव को एसपी सोनभद्र से एसपी अभिसूचना लखनऊ, यमुना प्रसाद को एसपी सम्लभ से सहायक एआइजी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ, नित्यानंद राय को एसपी शामली से एसपी अभिसूचना लखनऊ, ब्रजेश सिंह को एसपी संतकबीर नगर से एसी डॉयल 112 लखनऊ, देवेंद्र नाथ को एसपी बलिया से एसपी सीबीसीआइडी लखनऊ, देव रंजन वर्मा को एसपी बलरामपुर से एसपी एसआइटी लखनऊ, स्वपनिल ममगैन को उपायुक्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से ईओडब्लू लखनऊ तथा चारू निगम को उपायुक्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से सेनानायक छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के पद पर भेजा गया है।

अमरेंद्र सिंह को एसपी कन्नौज से एसपी सोनभद्र, चक्रेश मिश्रा को एसपी सम्लभ, सुर्कीति माधव को एसपी शामली, डॉ. कौस्तुभ को एसपी संतकबीरनगर, अपर्णा गौतम को एसपी औरैया, सुनीति को एसपी औरैया से एसपी अमरोहा, विपिन टाडा को एसपी अमरोहा से एसपी बलिया, अविनाश पाण्डेय को एसपी मैनपुरी, नीरज जादौन को एसपी हापुड़, संजीव सुमन को डीसीपी लखनऊ व अमित कुमार को एसपी चंदौली के पद पर तैनाती मिली है।

अपर्णा गुप्ता को एसपी रेलवे मुरादाबाद, मिर्जा मंजर बेग को एसपी ललितपुर से एसपी पावर कारपोरेशन लखनऊ, अनिल मिश्रा को एसपी फतेहपुर से प्रशासन डीजीपी मुख्यालय, सचिंद्र पटेल को एसपी फिरोजाबाद से एसपी एटीएस लखनऊ, सोनम कुमार को एडिशनल एसपी ग्रामीण गोरखपुर, निपुण अग्रवाल को एडिशनल एसपी शाहजहांपुर, केशव कुमार को एडिशनल एसपी मेरठ, के. वेंकट अशोक को एडिशनल एसपी आगरा, इराज राजा को एडिशनल एसपी गाजियाबाद, सत्यजीत गुप्ता को एडिशनल एसपी आगरा, कुलदीप सिंह गुनावत को एडिशनल एसपी अलीगढ़, आदित्य लॉगेह को एडिशनल एसपी वाराणसी सुरक्षा, अर्पित विजयवर्गीय को एडिशनल एसपी मुजफ्फरनगर, कासिम आब्दी को एडिशनल डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, सौरभ दीक्षित को एडिशनल एसपी प्रयागराज तथा अतुल शर्मा को एडिशनल एसपी सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...