back to top

मॉस्को विमान हादसे में 41 लोगों की मौत, घटना के कारण खोजने की कोशिश जारी

मॉस्को। मॉस्को हवाई अड्डे पर रविवार को आपात स्थिति में उतरे जिस यात्री विमान में आग लग गई थी उसके मलबे से रूसी अधिकारियों ने 41 शव तथा दो फ्लाइट रिकॉर्डर बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।

मृतक संख्या की जानकारी देते हुए बताया कि

परिवहन मंत्री एवगेनी दाइत्रिच ने मृतक संख्या की जानकारी देते हुए बताया कि अभी छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं। एरोफ्लोट एसएसजे100 विमान में चालक दल के पांच सदस्यों सहित 78 लोग सवार थे। मरमंस्क जा रहे इस विमान में मॉस्को के शेरेमेत्एवो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर उतरते समय शाम साढ़े छह बजे आग लग गई थी। विमान उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद ही वापस लौट आया था। पायलट डेनिस एवदोकिमोव ने रूसी मीडिया को बताया कि बिजली कड़कने की वजह से विमान का सम्पर्क टूट गया था और उसे आपात मोड में आना था।

समाचार पत्र कोसोमोलकाया प्रावदा को बताया

उन्होंने समाचार पत्र कोसोमोलकाया प्रावदा को बताया, हमने किसी तरह अपने रेडियो कनेक्शन पर आपातकालीन आवृत्ति के माध्यम से संचार बहाल किया। लेकिन सम्पर्क थोड़े समय के लिए ही बना और बार-बार टूटता रहा…कुछ शब्द ही कह पाना संभव था। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने बताया कि ब्लादिमिर पुतिन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव ने एक विशेष समिति को हादसे की जांच करने का आदेश दिया है। रूस की मुख्य जांच इकाई ने बताया कि विमान के दोनों फ्लाइट रिकॉर्डर बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से एक डेटा रिकॉर्डर और दूसरा वॉयस रिकॉर्डर है।

RELATED ARTICLES

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

पुराने लुब्रिकेंट के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस्तेमाल हो...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...