back to top

205 किलो गांजा के साथ 4 तस्‍कर गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अर्न्तराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को 205 किलो गॉजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग 20 लाख रुपए बताया जा रहा है। इन सभी को मैनपुरी जिले से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष यादव निवासी हीरापुर, थाना मिरहची, एटा, उमेश यादव निवासी तबालपुर, थाना ढोलना, कासगंज, राकेश कुमार निवासी हमीरपुर, थाना मिरहची, एटा और सुरजीत यादव निवासी नगला वनबा, थाना ढोलना, कासगंज हैं। इनके पास से 205 किलो गांजा के साथ ट्रक नम्बर एचआर-55-के-1835, 2 मोबाइल फोन, 2700 रुपये नकद, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ है। इन सभी को मैनपुरी जिले मेें आशा ढाबा के पास, करहल रोड रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, एसटीएफ को विगत काफी दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के सक्रिय होने की सूचनायें मिल रही थी। थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की टीमें लगायी गयी थीं।

अभिसूचना संकलन के दौरान पता चला कि एक ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर करहल रोड से मैनपुरी शहर की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर ट्रक को रोक चेक किया तो उसमें से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा ओडिशा से लेकर आये है और एटा मे ले जाकर बेचते। अभियुक्तों द्वारा गॉजा की सप्लाई, डिलेवरी आदि के सम्बन्ध में बताये गये अन्य तथ्यों की एस0टी0एफ0 द्वारा छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...