back to top

घने कोहरे के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 25 घायल

मथुरा। घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा जिले में एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 पर हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। कई वाहनों की आपसी टक्कर के बाद बसों और कारों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना यमुना एक्सप्रेसवे की आगरा नोएडा लेन पर हुई। पहले 3 कारें आपस में टकराईं। इसके बाद पीछे से आ रही 7 बसें इन कारों से जा भिड़ीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन आग की चपेट में आ गए। हादसे में 1 रोडवेज बस और 6 स्लीपर बसें शामिल थीं। अधिकांश बसों में यात्री सो रहे थे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने और फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए 11 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। कई यात्रियों को बसों की खिड़कियां तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे की प्राथमिक वजह घना कोहरा और बेहद कम दृश्यता रही। उन्होंने कहा कि अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 25 घायलों का इलाज चल रहा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मथुरा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात रोकना पड़ा, जिसे बाद में धीरे धीरे बहाल किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद बसों में आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई लोग जान बचाने के लिए जलती बसों से बाहर निकलते नजर आए। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ।

गौरतलब है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और स्मॉग छाया रहा। वायु गुणवत्ता बिगड़ने के साथ दृश्यता काफी कम हो गई थी। आगरा में हालात इतने खराब थे कि ताजमहल भी दिखाई नहीं दे रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़कों पर वाहन साफ नजर नहीं आ रहे थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...