back to top

भारत में 494 घरेलू उड़ानों से 38,078 लोगों ने की यात्रा : पुरी

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में गुरुवार को कुल 494 घरेलू उड़ानों से 38,078 लोगों ने यात्रा की। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते देश में 25 मार्च से 24 मई तक सभी यात्री उड़ानें निलंबित थीं। गत सोमवार से घरेलू यात्री उड़ान सेवा बहाल हुई है।

अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी निलंबित हैं। सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच देश में 1,827 घरेलू उड़ान सेवाओं का संचालन हुआ जिनमें कुल 1,65,605 लोगों ने यात्रा की। पुरी ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, 28 मई 2020 को रात 11:59 तक घरेलू उड़ानों के आंकड़े: दिन चौथा, प्रस्थान 494 उड़ानें तथा 38,078 यात्री, आगमन 493 उड़ानें तथा 38,389 यात्री।

घरेलू उड़ान सेवा बहाल होने के बाद से सात अलग-अलग उड़ानों में कोविड-19 के कुल 16 संक्रमित यात्री मिले हैं जिनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। इनमें से 13 यात्रियों ने इंडिगो के विमानों से यात्रा की। दो ने स्पाइस जेट से और एक ने एअर इंडिया की अनुषंगी अलायंस एअर से यात्रा की।

सोमवार को कुल 428 घरेलू उड़ानों से 30,550 लोगों ने यात्रा की और मंगलवार को 445 घरेलू उड़ान सेवाओं से 62,641 लोगों ने उड़ान भरी। बुधवार को 460 घरेलू उड़ानों का संचालन हुआ जिनसे 34,336 लोगों ने यात्रा की। नागर विमानन महानिदेशालय के मुताबिक लॉकडाउन लागू होने से पहले तक, इस साल फरवरी में भारत में हर रोज करीब 4.12 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की।

विमानन उद्योग के सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले भारतीय हवाईअड्डों पर प्रतिदिन करीब तीन हजार नियमित घरेलू उड़ानों का आवागमन होता था। पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में सीमित संख्या में नियमित उड़ानों की इजाजत है क्योंकि ये राज्य कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच नहीं चाहते कि बड़ी संख्या में यात्री आएं। आंध्र प्रदेश में घरेलू उड़ान सेवा मंगलवार को बहाल हुई और पश्चिम बंगाल में गुरुवार को।

RELATED ARTICLES

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...