back to top

तूफ़ान की वजह से हवाई के जंगल में भीषण आग, 36 लोगों की मौत

वैलूकू (हवाई)। हवाई के माउई काउंटी में लाहैना के जंगलों में भीषण आग लगने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गयी तथा हजारों लोगों को अपनी जान बचाने के लिये वहां से भागना पड़ा। दक्षिण की ओर से गुजर रहे डोरा तूफान के कारण जंगलों में लगी आग भड़क उठी जिससे कई कारें जल गई तथा कई ऐतिहासिक इमारतें मलबे के ढ़ेर में तब्दील हो गये। रात भर आग की लपटें उठती रहीं जिससे जान बचाने के लिये बच्चों और व्यस्कों को समुद्र में घुसना पड़ा।

माउई काउंटी ने बुधवार देर रात अपनी वेबसाइट पर अद्यतन मृत्यु दर की घोषणा करते हुए लिखा कि वर्तमान में मौतों पर कोई अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि आग की वजह से 271 ढांचे क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि माउई की टीमें बुधवार को द्वीप पर कई स्थानों पर आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं।

तटरक्षक बल ने बताया कि उसने आग की लपटों और धुएं से बचने के लिए समुद्र में कूदे 14 लोगों को बचाया, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि आग की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये जिन्हें ओहू द्वीप पर स्ट्राब मेडिकल सेंटर की बर्न यूनिट में ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि कम से कम 20 मरीजों को माउई मेमोरियल मेडिकल सेंटर ले जाया गया और एक अग्निशमन कर्मी को धुएं की वजह से सांस की समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह खबर भी पढ़े—

अवसाद का लक्षण केवल दुखी होना नहीं बल्कि खुशी न मिलना भी है, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

RELATED ARTICLES

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...