back to top

निसर्ग तूफान के मद्देनजर महाराष्ट्र और गुजरात में 33 टीमें तैनात : एनडीआरएफ

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और गुजरात की ओर बढ़ रहे तूफान निसर्ग के मद्देनजर एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में अपनी 33 टीमें तैनात की हैं। यह जानकारी बल के प्रमुख ने मंगलवार को दी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने एक वीडियो संदेश में बताया, गुजरात और महाराष्ट्र में बल की क्रमश: 11 और 10 टीमें हैं और उन्हें तटीय जिलों में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि गुजरात के अनुरोध पर पंजाब से और पांच टीमों को विमान के जरिए पहुंचाया जा रहा है।

प्रधान ने बताया कि गुजरात में एनडीआरएफ की कुल 17 टीमें होंगी जिनमें दो टीमों को रिजर्व रखा गया है जबकि पड़ोसी महाराष्ट्र में छह रिजर्व टीमों सहित बल की 16 टीमें होंगी। उन्होंने कहा, इसके साथ ही इन दोनों राज्यों में कुल 33 टीमों को तैनात किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एनडीआरएफ की एक टीम में करीब 45 जवान होते हैं और वे पेड़ तथा खंभे काटने की मशीन, संचार उपकरण, छोटी नौकाओं और मूलभूत चिकित्सा शाखा से लैस होती है।

प्रधान ने कहा कि टीमों ने जमीन पर काम शुरू कर दिया है और वे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा करने में लगी हैं। उन्होंने कहा, हालांकि, यह प्रचंड चक्रवाती तूफान नहीं है, लेकिन सभी मूलभूत तथ्यों को ध्यान में रखकर सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हम बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन हमें सबसे बुरे हालात के लिए भी तैयार रहना चाहिए। चक्रवाती तूफान निसर्ग के बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के तट से टकराने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तूफान के तीन जून को दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तट से होकर गुजरने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि जब तूफान तीन जून की शाम तट से गुजरेगा, उस समय 105 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने का भी अनुमान है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...