back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 3,249 नये मामले, 48 और की मौत

  • लखनऊ में 409 संक्रमित बढे, नौ मरीज़ों ने तोडा दम

  • प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 88.95

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार और उससे महामारी से मरने वालों की संख्या में अब कमी आने लगी है। प्रदेश के 75 जिलों में शुक्रवार को 3,249 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 48 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी 409 लोग पॉजिटिव मिले हैं और 9 मरीज़ों की जान चली गयी है। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88.95 हो गया है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से विकट बनी हुई स्थिति में अब सुधार आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को मिले नये केसेस के बाद प्रदेश में अब तक 4,34131 मामले मिल चुके हैं। इसी तरह अब तक मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6,293 हो गया है। लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में मेरठ के 5, कानपुर नगर, गोरखपुर में 4-4, वाराणसी, बलिया सिद्धार्थ नगर के 3-3, प्रयागराज, जौनपुर, पीलीभीत के 2-2, कानपुर देहात, मऊ, मैनपुरी, अमरोहा, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बस्ती, रामपुर, महाराहगंज, अयोध्या, बरेली के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।
राजधानी लखनऊ के हालात पहले के मुक़ाबले काफी बेहतर हो गये हैं। यहां अब तक कुल 56,662 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 774 हो गया है। राहत भरी खबर यह है कि लखनऊ के साथ-साथ कई जिले, जहां हर दिन बड़ी संख्या में पीड़ित मिल रहे थे, वहां भी केसेस की संख्या कम हुई है। जैसे ग़ाज़ियाबाद में 186, गौतम बुद्ध नगर में 178, प्रयागराज में 158, मेरठ में 153, गोरखपुर में 128, वाराणसी में 126 और कानपुर नगर में 114 नये पीड़ित मिले हैं।
इसी बीच, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केस कम हो रहे है ऐसे समय में बहुत ज़्यादा सावधानी की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,424 मरीज़ इलाज के बाद स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,83,086 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88.95 हो गया है। प्रदेश में 41,287 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 19,430 लोग हैं। अब तक कुल ,36,000 लोग होम आइसोलेशन में है जिसमें से 2,16,656 लोगों होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर की है।
प्रसाद ने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटलों में 3,112 लोग ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घन्टे में 2090 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया है। अब तक कुल 1,27,557 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है।  प्रदेश में सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 1,35,390 क्षेत्रों में 4,09,593 टीम दिवस के माध्यम से 2,65,84,047 घरों के 13,14,27,744 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...