back to top

बंगाल में नौ लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान

कोलकाता। आम चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर रविवार को ईवीएम में खराबी और हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सुबह 11 बजे तक लगभग 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, दम दम, बारासात, बसीरहाट, जादवपुर, डायमंड हार्बर, जॉयनगर (एसी) और मथुरापुर (एससी) में मतदान चल रहा है। बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान चल रहा है। मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

विधायक संसदीय चुनाव लड़ रहे है

विधायक संसदीय चुनाव लड़ रहे है। भाजपा के उत्तर कोलकाता संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी राहुल सिन्हा ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के बीच भय पैदा करने के लिए गिरीश पार्क के समीप देसी बम फेंका। बहरहाल, पुलिस ने कहा कि इलाके में पटाखे जलाए गए और मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। दक्षिण कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार माला रॉय ने आरोप लगाया कि उन्हें मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोक दिया गया।

कोलकाता और आसपास के इलाकों में

कोलकाता और आसपास के इलाकों में छिटपुट झड़पों की खबरें आई। डायमंड हार्बर सीट से भाजपा उम्मीदवार निलंजन रॉय ने आरोप लगाया कि बज बज इलाके में उनकी कार में तोडफ़ोड़ की गई। जादवपुर सीट से भी ऐसी ही रिपोर्टें आई, जहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा की कार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया।  निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इन सीटों पर 1,49,63,064 मतदाता हैं।

इन नौ सीटों पर 1,49,63,064 मतदाता हैं जो

इन नौ सीटों पर 1,49,63,064 मतदाता हैं जो 111 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। जादवपुर को छोड़कर आठ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 17,042 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की कुल 710 टुकडय़िों को तैनात किया है। ए नौ निर्वाचन क्षेत्र कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना के तीन जिलों में फैले हैं।

RELATED ARTICLES

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत, कई मजदूर खदान में फंसे हैं

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इस दौरान करीब 247 श्रमिक खदान...

मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करके...

अंतिम लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स होगी भिड़ंत

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा सत्र के अंतिम लीग मैच में जब...

बकरीद : नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर...

संघर्ष की रेखाओं से सृजन के रंग तक : शीला शर्मा का कला-संकल्प

सामूहिक सांस्कृतिक धरोहर बन जाते हैंलखनऊ। कभी-कभी कोई कला केंद्र केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से निर्मित भवन नहीं होता, बल्कि वह मनुष्य की...

रस्सी भूटान से गुरुद्वारा आलमबाग साहिब पहुंचे पांच पावन

पावन स्वरूप बहुत ही गंभीर हालात में रखे गये गये थेलखनऊ। रस्सी भूटान इलाका लखनऊ में पिछले कई वर्षों से सिन्धी समाज द्वारा गुरुद्वारा...

समर कैंप में बच्चों को दिए गये मेडल एवं प्रमाण-पत्र

मंदिर की विशेषताओं से अवगत कराया गयालखनऊ। इस्कॉन, लखनऊ में चल रहे किड्स समर कैंप का सातवाँ एवं अंतिम दिवस अत्यंत उत्साह, आनंद और...

गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चे सम्मानित

इस परीक्षा में 147 बच्चों ने भाग लियालखनऊ। आज रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में सिख यूथ एसोसिएशन...

गोपालराम गहमरी की स्मृति में चली जासूसी कथाओं पर चर्चा

चैनल लांचिंग के संग सही काव्य रसधार लखनऊ। गहमर की साहित्य सरोज संस्था की ओर से जासूसी कहानियों पर यहां प्रेस क्लब में आयोजित परिचर्चा...