back to top

भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गयी जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 338 मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 4,42,655 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में 6,595 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.16 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गयी। 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,595 की कमी दर्ज की गयी।

 

आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 15,30,125 नमूनों की जांच की गयी। इसके साथ ही देश में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 54,18,05,829 हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.87 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 13 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 79 दिनों से यह तीन फीसदी से कम रही है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में अबतक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.82 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई 2021 को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

 

आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 338 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 181 की मौत केरल में और 35 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इस महामारी अभी तक 4,42,655 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक।,38,096 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,487 की कर्नाटक, 25,083 की दिल्ली, 22,874 की उत्तर प्रदेश, 22,484 की केरल और 18,567 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...