back to top

यूपी में संक्रमण के 2858 नये मामले, 20 और की मौत

  • लखनऊ में 382 पीड़ित और चार की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ की है। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 2,858 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 20 और की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी अब पॉजिटिव मिले वालों की संख्या बढ़ रही हैं। शहर और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को 382 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और महामारी से ग्रसित चार ने दम तोड़ दिया है।

प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ने से स्तिथि अब एक बार फिर चिंताजनक होने लगी है। इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई जिलों में जहां अब तक शून्य केस रिपोर्ट हो रहे थे, वहां भी संक्रमण ने दोबारा दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिल्ली से सटे जिलों के अलावा अब प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर में भी बड़ी संख्या में नये मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। लखनऊ, तो पहले से ही टॉप पर बना हुआ है, के अलावा शुक्रवार को ग़ाज़ियाबाद में 255, मेरठ में 249, गौतम बुद्ध नगर में 175, कानपुर नगर में 162, वाराणसी में 139 और प्रयागराज में 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

शुक्रवार को मिले नये मामलों के बाद प्रदेश में संक्रमण के अब तक कुल 5,24,754 मामले मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 7,500 हो गया है। शुक्रवार को लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में इटावा के 3, प्रयागराज के 2, गौतम बुद्ध नगर, वाराणसी, मेरठ, सहारनपुर, बलिया, मुज़फ्फरनगर, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, ग़ाज़ीपुर, हापुड़ और कानपुर देहात के 1-1 मरीज़ शामिल हैं। लखनऊ के हालत भी अब ख़राब होते नज़र आ रहे हैं। यहां भी अब तक 67,584 पीड़ित मिल चुके हैं और 962 की जान जा चुकी है।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दिल्ली में संक्रमण बढ़ने से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में कोरोना संक्रमण के केस की बढ़ोत्तरी हुयी है। जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली से आने-जाने वाले लोगों की रैण्डम चेकिंग की जा रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में संक्रमण की दर कम हुयी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगभग 3 करोड़ घरों केे 14 करोड़ 22 लाख जनसंख्या की सर्वेक्षण करके प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क करके कोरोना के लक्षण की जानकारी ली है।

RELATED ARTICLES

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...