back to top

स्मार्ट सिटी के तहत केंद्र के हिस्से के रूप में राज्यों को 23,145 करोड़ रूपये दिये गए : सरकार

नयी दिल्ली। सरकार ने संसद की एक समिति को बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र के हिस्से के रूप में राज्योांसंघ राज्य क्षेत्रों को अब तक 23,145 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। वर्ष 2021-22 के लिये अनुदान की मांग पर शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति के पांचवें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्वाई संबंधी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को लोकसभा में पेश की गई। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्ट शहरों के लिये बजट के संबंध में समिति की सिफारिशों को लेकर सरकार ने अपने उत्तर में कहा, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र के हिस्से के रूप में राज्योांसंघ राज्य क्षेत्रों को अब तक 23,145 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। यह केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 100 स्मार्ट शहरों के लिये 48 हजार करोड़ रूपये की कुल वित्तीय सहायता का करीब 48 प्रतिशत है।

इसमें कहा गया है कि भारत सरकार के हिस्से में स्मार्ट सिटी द्वारा सूचित खर्च 20,167 करोड़ रूपये है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षाे में धन का उपयोग मार्च 2018 में।,032 करोड़ रूपये से बढ़कर वर्ष 2021 में 20,167 करोड़ रूपये हो गया। इसमें कहा गया है कि स्मार्ट शहरों को जून 2021 तक अपनी सभी परियोजनाओं में कार्य आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया जो आने वाले वर्षाे में धन की मांग को और बढ़ायेगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...