back to top

उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 218 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 7388 पहुंची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 218 और मामले पाए गए हैं। इसके बाद संक्रमण के कुल मरीज़ों की संख्या 7388 पहुंच गयी है। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। अब तक इस महामारी से प्रदेश में 198 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में 2842 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 4244 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जा हैं। गुरुवार को सबसे ज़्यादा 9981 सैम्पल टेस्ट किये गये और अब तक 2,53,989 सैम्पल टेस्ट किये जा चुके हैं। गुरुवार को ही 989 पूल टेस्ट किये गये, जिसमें से 918 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 71 पूल 10-10 सैम्पल के थे।

प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है। अब तक कुल 40,920 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को पल्स ऑक्सीमीटर और 50-50 थर्मल स्कैनर उपलब्ध करा दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि 20 ट्रूनेट मशीन आ गई हैं जिन्हे 20 जिलों में भेजा जा रहा है। अगले 5-6 दिन में 50 ट्रूनेट मशीन और आ जाएंगी जिन्हे बाकि जिलों जनपदों को उपलब्ध करा दिया जायेगा।

प्रमुख सचिव ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा कामगारों व श्रमिकों के घर पर जाकर सम्पर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर ज़रुरत के मुताबिक कामगारों व श्रमिकों का सैम्पल इकट्ठा कर जांच की जा रही है। आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 10,48,550 कामगारों/श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया, इनमें 986 लोगों में कोरोना जैसेे लक्षण पाये गये।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...