back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 2018 नये मामले, 38 और की मौत

  • लखनऊ में 186 मिले पीड़ित, छह की गयी जान

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 93 फीसदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण विकट बनी हुई स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होती नज़र आ रही है। प्रदेश में न सिर्फ रोज़ मिलने वाले नये मामलों में कमी आयी है, बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी घटा है। मंगलवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 2,018 नये मामले मिले है, जबकि 38 और की मौत हो गयी।

राजधानी लखनऊ की तबियत में सुधार हो रहा है। यहां अन्य दिनों की तुलना में सिर्फ 186 लोगों कोरोना पीड़ित मिले हैं और छह लोगों की जान चली गयी। इसके साथ ही प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़ कर 93 फीसदी हो गया है।

प्रदेश में संक्रमण का पहिया अब काफी हद तक काबू में आ गया है। यहां नये मामलों व रोज़ थो रही मौतों के साथ एक्टिव केसेस की संख्या भी कम हो रही है। मंगलवार की मिले नये मामलों के बाद प्रदेश में अब तक कुल 4,75,738 संक्रमित मिल चुके हैं। इसी तरह मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6,940 हो गया है।

लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में कानपुर नगर के 4, इटावा, सीतापुर के 3-3, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़ के 2-2, मिर्ज़ापुर, ललितपुर, अमरोहा, प्रतापगढ़, ग़ाज़ीपुर, बस्ती, मुज़फ्फरनगर, बलिया, आगरा और गौतम बुद्ध नगर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ की सेहत में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। प्रदेश की तरह यहां भी अब तक 61,532 कोरोना पीड़ित सामने आ चुके हैं। गौर करने की बात यह है कि काफी महीनों बाद रोज़ाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 के नीचे आयी है। यहां अब तक संक्रमण की वजह से 883 लोग दम तोड़ चुके हैं। लखनऊ के अलावा प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों में प्रयागराज में 198, लखीमपुर खीरी में 168, गौतम बुद्ध नगर में 151, मेरठ में 123, ग़ाज़ियाबाद में 120 और गोरखपुर में 103 नये पीड़ित मिले हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अब तक कुल 4,40,847 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 26,267 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलो में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,66,919 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा लेते हुए उनमे से 2,55,293 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया है। प्राइवेट हॉस्पिटलों में 2352 लोग ईलाज करा रहे है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार कोविड केयर के साथ-साथ नाॅन कोविड केयर पर भी पूरा ध्यान दे रही है। इस साल 26 अक्टूबर तक विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 15,733 मेजर आपरेशन किये गये है। उन्होंने कहा कि सभी जिला अस्पतालों सहित सीएचसी और पीएचसी में सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...